ग्वालियर। सेवानिवृत्त उपपंजीयक बिहारीलाल गुप्ता को मनी लांड्रिंग केस में फंसा हुआ बताकर उन्हें 16 नवंबर से दो जनवरी तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा गया और साइबर अपराधियों के द्वारा 1.12 करोड़ रुपए की साइबर ठगी हुई है। इस मामले में रविवार, दिनांक 11 जनवरी की शाम को थाने में एफआईआर दर्ज़ कराई गई है। साइबर क्राइम विंग की टीम ठगों के फोन नंबर और बैंक खातों के ज़रिये ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार, 75 वर्षीय बिहारी लाल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 16 नवंबर को 6768532494 से काल आया था। काल करने वाले ने खुद को ट्राइ का अधिकारी रोहित शर्मा बताया था। उसने कहा कि सीबीआई से उनका नंबर और आधार कार्ड बंद करने के लिए दिया गया है, क्योंकि उनका नंबर मनी लांड्रिंग केस में चिन्हित हुआ ै और कुछ ही देर में आईपीएस अधिकारी नीरज ठाकुर का काल 8436076254 नंबर से आएगा। मैं घबरा गया। तुरंत ही इसी नंबर से वाट्स एप पर पहले वाइस काल फिर वीडियो काल आया। सामने वर्दी पहने हुए व्यक्ति बैठा था, जिसने अपना नाम नीरज ठाकुर आइपीएस अधिकारी बताया और उसके कंधे पर भी आइपीएस ही लिखा हुआ था।
उसने बताया कि मेरा नाम संदीप कुमार मनी लांड्रिंग केस में आया है, अत: आपको डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है। कमरे में बंद रहने को कहा। कहा कि मैं पत्नी से भी बात नहीं कर सकता। पानी भी उन्हीं की मर्जी से पीने जाता था। फिर कहा कि मेरे खातों की जांच होगी। पैसा चार खातों में यह कहकर ट्रांसफर करा लिया कि जांच के बाद सही पाए गए तो वापस आ जाएंगे। इस तरह मेरे खाते से 60 लाख रुपए और पत्नी के खाते से 52 लाख रुपए ट्रांसफर कराए।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 259
Views Last 30 days : 1299
Views This Year : 7061
Total views : 107534
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31