जबलपुर। जबलपुर का कुख्यात गुंडा गोल्डी सोनकर ने नयागांव पहाड़ी के पास स्थित सरकारी ज़मीन को बिल्डर बनकर भोले भाले लोगों को बेच डाली। आज इस जमीन पर कई लोगों ने जहाँं घर बनाकर रहना भी शुरू कर दिया है तो वहीं कई लोगों के मकान निर्माणाधीन है। सूचना पर तहसीलदार और गोरखपुर थाना प्रभारी नयागांव पहाड़ी पर जब पहुंचे तो देखा कि शासकीय ज़मीन पर प्लाटिंग हो रहीं है।
शासकीय ज़मीन पर मकान बनाकर रहने वालों से जब पुलिस ने पूछताछ कि तो बताया गया कि गोल्डी सोनकर ने अपने आपकों बिल्डर बताया और फिर सरकारी ज़मीन पर प्लाट काटकर एक लाख रुपए से डेढ़ लाख रुपए तक में बेचा है। गोल्डी सोनकर ने सरकारी ज़मीन को बेचने के बाद वहा रहने वाले लोगों के लिए बाकायदा पानी की व्यवस्था के लिए बोरिंग भी करवा दी। इतना ही नही वहा पर स्थायी सड़क भी निकाल दी।
गोरखपुर थाना प्रभारी एस.पी.एस बघेल को जब सूचना मिली की शासकीय जमीन पर बदमाश गोल्डी सोनकर बिल्डर बनकर कब्जा कर लिया है और लोगो को कम कीमत में प्लाट और मकान दें रहा है जिसके बाद तहसीलदार को लेकर पहुंचे, हालांकि गोल्डी सोनकर को भनक लग गई थी पुलिस आने वाली है जिसके चलते वह मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि करीब दो से तीन एकड़ सरकारी जमीन पर गोल्डी सोनकर प्लाटिंग कर चुका था और धीरे-धीरे जमीन को बेचने का काम कर रहा है।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 161
Views Last 30 days : 638
Views This Year : 9319
Total views : 109792
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41