कटनी। गुरुवार को बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर गायत्री नगर के पास एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। बिलासपुर से मानिकपुर जा रही मालगाड़ी में सीमेंट लोड था।
मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण सतना व प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। बिलासपुर से भोपाल, गुना और झांसी जाने वाली ट्रेनों के आवागमन में कोई प्रभाव नही पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही रेल्वे के अधिकारी मौ$के पर पहुँच गए हैं और सुधार कार्य कराया जा रहा है तथा जल्द ही रेल यातायात सामान्य कर लिया जाएगा।




























Views Today : 29
Views Last 7 days : 279
Views Last 30 days : 1284
Views This Year : 7094
Total views : 107567
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31