नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से दूर एक ग्रह पर पानी की खोज की है। खगोलविदों ने हबल स्पेस टेलीस्कोप का उपयोग कर धरती से 97 प्रकाश वर्ष दूर एक छोटे, धधकते-गर्म एक्सोप्लैनेट के वातावरण में पानी के अणुओं का पता लगाया है। हबल साइट डॉट ओआरजी ने यह जानकारी दी है।
नए अध्ययन में कहा गया है कि जिस ग्रह पर पानी के अणु मिले है, उसका नाम GJ 9827d है। यह ग्रह पृथ्वी से दोगुने आकार का है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सबसे छोटा एक्सोप्लैनेट है, जिसके वायुमंडल में पानी का वाष्प पाया गया है। हबल साइट डॉट ओआरजी ने अपने एक बयान में कहा है कि एक्सोप्लैनेट GJ 9827d पर जल वाष्प के प्रमाण मिलने से खगोलविद आश्चर्यचकित हो गए हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि GJ 9827d के चारों ओर पानी होने की उम्मीद है। यह ग्रह हमारी आकाशगंगा में कहीं और संभावित जलसमृद्ध दुनिया का एक उदाहरण हो सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह ग्रह शुक्र ग्रह जितना गर्म है और इसका तापमान 800 डिग्री फारेनहाइट यानी करीब 426 डिग्री सेल्सियस है, जिसके कारण यहां भाप का पता चला है।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139