चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले पर बड़ी कार्रावाई की है। पंजाब की विजिलेंस टीम ने राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को लुधियाना से सोमवार को गिरफ्तार किया है। भारत भूषण आशु पर इसके पहले की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहने के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
जांच के दायरे में हैं कई अधिकारी
एक जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री पर वाहनों के रजिस्ट्रेशन संख्या पर ढलाई टेंडर आवंटित करने के मामले में आरोप थे। इसके पहले शुक्रवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ मामला दजऱ् किया गया था। दर्ज किए गए मामले में कहा गया था कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के मामले में जांच जारी है और इस विभाग के कई अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं।




























Views Today : 24
Views Last 7 days : 289
Views Last 30 days : 871
Views This Year : 3365
Total views : 103838
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139