श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार, 15 अक्टूबर को बारामूला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक अफाक अहमद वानी, ग्रामीण स्तर के कार्यकर्ता सैयद इफ्तिखार अंद्राबी, पुलिस की सहायक शाखा के एक कांस्टेबल तनवीर सलीम डार और एक अर्दली इरशाद अहमद खान को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा जलशक्ति विभाग के एक कर्मचारी और बिजली विकास विभाग में एक सहायक लाइनमैन मोमिन पीर को भी बर्खास्त किया गया है।
इससे दो महीने पहले ही कश्मीर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर और एक वैज्ञानिक, कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) के अधिकारी और जम्मू-कश्मीर के उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) के एक प्रबंधक को भी प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया था।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40