पटना। बिहार के औरंगाबाद में शनिवार को छठ पूजा के दौरान एक घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया और आग लगने से &4 लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
घटना औरंगाबाद के शाहगंज मुहल्ले की है, जहाँ अनिल गोस्वामी के घर में महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थीं, तभी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण घर में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी आग बुझाने पहुंच गए। इसी बीच सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस की गश्ती टीम भी वहां पहुंच गई और पुलिसकर्मी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मगर इसी दौरान सिलिंडर ब्लास्ट की चपेट 07 पुलिसकर्मी भी आ गए और उनके सहित &4 लोग झुलस गए।




























Views Today : 6
Views Last 7 days : 256
Views Last 30 days : 1261
Views This Year : 7071
Total views : 107544
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31