लंदन। ‘द इकोनामिस्ट में प्रकाशित हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में लोगों के संक्रमित होने की दर और अन्य परिस्थितियों के अध्ययन के आधार पर लगभग 15 लाख चीनी नागरिकों की मौत की आशंका जताई गई है।
संकेत मिलता है कि चीन में पाबंदियों में ढील दिए जाने के बाद कोरोना संक्रमण से 13 लाख से 21 लाख लोगों की मौत हो सकती हैं। ‘द लांसेट की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘मरने वालों की संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल है। यह बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि बुजुर्गों और कमजोर लोगों को कितनी संख्या में कोविड-रोधी टीके लगाए गए हैं। इसमें कहा गया है, ‘ब्रिटेन के ‘सीरोलाजिकलÓ अध्ययनों से पता चला है कि देश में लगभग सभी में सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ प्रतिरक्षी हैं।
महामारी के दौरान चीन में कोविड-19 के 20 लाख से भी कम मामले दर्ज किए गए थे।Ó आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में महामारी विज्ञान के प्रोफेसर झेंगमिंग चेन ने नीति में बदलाव के समय पर सवाल उठाया है।
‘द लांसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन के अनुसार, ‘चीन ने कोविड पाबंदियों को हटाने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए। उन्हें टीकाकरण को बढ़ावा देना चाहिए था और मीडिया, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली और आमजनता को तैयार करना चाहिए था।
भारत में की गई समीक्षा
इस बीच दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी को ध्यान में रखते हुए भारत में भी बुधवार को कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सजग रहने और निगरानी तंत्र मजबूत करने का निर्देश दिया गया। विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।




























Views Today : 2
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9277
Total views : 109750
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8