Homeदेश प्रदेशमध्यप्रदेश में एक अप्रैल से 10 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है...

मध्यप्रदेश में एक अप्रैल से 10 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली

भोपाल। प्रदेश के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए नया वित्तीय वर्ष (2026-27) आर्थिक बोझ बढ़ा सकता है। प्रदेश की तीनों सरकारी बिजली वितरण कंपनियों (पूर्व, मध्य और पश्चिम क्षेत्र) ने बिजली दरों में 10.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग को सौंपा है और यदि इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है, तो नई दरें 01 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगी। 

 अनुमान है कि इस बढ़ोतरी के बाद एक औसत परिवार का मासिक बिजली बिल 300 रुपए तक बढ़ सकता है, जिससे सालाना बजट पर करीब 3,600 रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। 

 अटल गृह ज्योति योजना 

फिलहाल सरकार की अटल गृह ज्योति योजना के तहत 150 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ताओं को मिल रही सब्सिडी जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिल बढ़ना तय माना जा रहा है। 

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News