नोएडा। नोएडा में पालतू डॉग को घुमाने के लिए अब सुरक्षा मानकों का पूरा पालन करना होगा। डॉग के मुंह को कवर करना होगा। जगह-जगह गंदगी न करे, इसके लिए अपने साथ पूरा साजो सामान लेकर चलना होगा। गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगेगा। इसके अलावा लिफ्ट से डॉग को लाने और ले जाने में भी सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।
पालतू डॉग का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा। नहीं कराने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। आरडब्ल्यूए और सोसाइटी के एओए की जि़म्मेदारी भी तय की जाएगी। इस पॉलिसी को 207वीं बोर्ड में रखा जाएगा, जिसे अनुमोदन कर शासन को भेजा जाएगा। लागू करने से पहले आरडब्ल्यूए और सोसाइटी के लोगों से इस पर आपत्ति और सुझाव लिए जाएंगे।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40