शहडोल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ब्यौहारी दौरे के बाद जिले में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई है। जिस मंच से शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों पर फूल बरसा रहे थे, उसी मंच पर बैठी जि़ला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा को तवज्जो नहीं मिलना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है। लोगों का मानना है कि इसका सीधा असर ब्यौहारी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
कुर्सी में भी नहीं मिली
ब्यौहारी क्षेत्र से ही आने वाली जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा को ब्यौहारी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के मंच पर तवज्जो नहीं मिली। वो मंचीय कार्यक्रम के दौरान अलग-थलग दिखाई पड़ीं। मुख्यमंत्री समेत अन्य अतिथियों के लिए जो मुख्य कुर्सियां लगाई गई थीं, उससे भी जिला पंचायत अध्यक्ष को दूर रखा गया। यह अंतर मंच पर साफ साफ दिखाई दे रहा था। इसके अलावा उन्हें मंच पर बैठाकर भी अन्य सभी गतिविधियों से दूर रखा गया।




























Views Today : 5
Views Last 7 days : 152
Views Last 30 days : 629
Views This Year : 9310
Total views : 109783
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.41