नई दिल्ली। डीएचएफएल-यस बैंक ऋण घोटाला मामले में सीबीआई के द्वारा व्यवसायी अविनाश भोसले को हिरासत में लेने के बाद, ईडी ने पुणे में उनकी संपत्ति को खाली करने के लिए एक नया नोटिस जारी किया है। एजेंसी ने इसे पिछले साल मनी लान्ड्रिंग मामले में कुर्क किया था।
गौरतलब है कि अविनाश भोसले को आगे की जांच के लिए सीबीआई दिल्ली ले गई है। दो दिन पहले ही एबीआईएल समूह की कंपनियों के प्रमोटर अविनाश भोसले 08 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजे गए हैं।
सीबीआई ने रियल एस्टेट समूह एबीआइएल समूह के अध्यक्ष अविनाश भोसले को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर से जुड़े एक कथित भ्रष्टाचार मामले में गिर$फ्तार किया था। सीबीआई ने आशंका जताई है कि अवैध धन को महाराष्ट्र की कई रियल एस्टेट कंपनियों के माध्यम से भेजा गया था।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139