चंडीगढ़। हरियाणा डेंगू की चपेट में आ चुका है। इस साल के 10 महीने में ही डेंगू से 14 मौतें हो चुकी हैं, जबकि पिछले पूरे साल में 13 मौतें हुईं थी। नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इस साल अभी तक 06 हज़ार 151 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। सबसे ज़्यादा खराब हालत पंचकूला और हिसार जि़ले की है।
पंचकूला में अब तक 1,787 लोगों को डेंगू हो चुका है। वहीं हिसार में 1,158 लोग पॉजिटिव मिले हैं। गुरुग्राम में 422, यमुनानगर में 539, अंबाला में 252 और रेवाड़ी में 222 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बताया जाता है कि हरियाणा में औसतन हर रोज 100 मरीज मिल रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से 500 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं, जिनमें 100 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139