सागर। सागर के देवरी थाना क्षेत्र में गत दिवस बाइक की टक्कर में हुई कॉलेज के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का प्रकरण दजऱ् कर लिया है। पुलिस के अनुसार लक्ष्मन पुत्र रामदर्शन गौड़ उम्र 18 साल निवासी झिरिया कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था। वह बाइक से कॉलेज का फार्म भरने के लिए देवरी गया था। घर लौटते समय कछवा तिराहा के पास तेजर$फ्तार बाइक ने लक्ष्मन को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल हालत में लक्ष्मन को अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मामले में पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मर्ग कायम कर जांच में लिया। मर्ग जांच करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों और फरियादी के बयान लिए। बयानों के आधार पर देवरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक क्रमांक एमपी 20 एमएक्स 0937 के चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा 304(ए) समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139