जबलपुर। जबलपुर के मेखला रिसोर्ट में मंगलवार दोपहर एक युवती की लाश मिली थी, उसकी शिनाख्त हो गई है। बरेला की रहने वाली युवती के पिता रिटायर्ड कर्मचारी हैं। लड़की फर्जी आईडी दिखाकर होटल में रुकी थी। आधार कार्ड में पता ओमती लिखा था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां स्थित मकान खंडहर मिला। पड़ताल में पता चला कि परिवार बरेला थाना क्षेत्र के बलहारा गांव में रहता है। पुलिस को युवती के साथ होटल में रुके युवक की लास्ट लोकेशन देवास मिली है। वह गुजरात का रहने वाला है।
तिलवारा थाना पुलिस के अनुसार, युवक-युवती रविवार दोपहर मेखला रिसोर्ट पहुंची थी। यहां उन्होंने जो आईडी दी उसमें लड़के का नाम अभिजीत पाटीदार और लड़की ने अपना नाम राखी मिश्रा लिखा था। आईडी देखने के बाद लड़के ने 1500 रुपए एडवांस के रूप में जमा किए। इसके बाद वे कमरा नंबर-5 में चले गए।
रविवार शाम दोनों घूमने के लिए निकले। रात में लड़का अकेले ही होटल लौटा। सोमवार दोपहर लड़के ने होटल में ही खाना खाया और फिर होटल से बाहर चला गया। शाम करीब 4 बजे लौटा तो लड़की साथ थी। शाम करीब साढ़े 6 बजे लड़की फिर से होटल से बाहर निकला। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मंगलवार दोपहर तक कमरे का गेट नहीं खुला, न ही कोई ऑर्डर आया तो स्टाफ ने होटल के मैनेजर को जानकारी दी। सभी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद मास्टर की से कमरे को खोला गया। बेड पर युवती की लाश रजाई में लिपटी दिखी। पूरा बिस्तर खून से लथपथ था। उसकी कलाई और गला कटा हुआ था। पास ही दो ब्लेड भी पड़ी मिली।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि कमरे में शराब की दो बोतल भी मिली हैं। इसमें एक खाली जबकि दूसरी आधी भरी थी। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी चेक किए तो उनमें लड़का जाते हुए नजर आ रहा है। घटना की सूचना के करीब दो घंटे बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुँचे और मामले की तफ्सीस की।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 175
Views Last 30 days : 664
Views This Year : 9278
Total views : 109751
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8