Homeदेश प्रदेशचुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के अफसरों को दी बड़ी जिम्मेदारी

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के अफसरों को दी बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आयोग ने राज्य के कुल 30 प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया है, जो अलग-अलग राज्यों में जाकर चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। 

इन नियुक्तियों में 25 आईएएस और 5 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। ये अधिकारी असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान तैनात रहेंगे। वहां वे मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं, निष्पक्षता और प्रशासनिक कार्यों पर नजर रखेंगे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News