जबलपुर। गुरुवार की शाम को मंडला से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी की कार एक वृक्ष से टकरा गई, जिससे केंद्रीय मंत्री की बेटी बंदना सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
खमरिया थाना पुलिस के अनुसार, कार में वंदना कुलस्ते के अलावा मंडला कटरा निवासी अमित धुर्वे, सिविल लाइन निवासी हिमांशु कुमार और ड्राइवर था। घटना डुमना एयरपोर्ट के बंजारी माई के पास कार के अनियंत्रित होजाने के कारण घटित हुई। मरिया थाना पुलिस ने कार को जप्त करके इस पूरे घटनाक्रम की जांच में ले लिया है और घटना की सूचना केंद्रीय मंत्री को दी गई।



























Views Today : 8
Views Last 7 days : 125
Views Last 30 days : 827
Views This Year : 8323
Total views : 108796
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7