मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक बस 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत होने की खबर है। बस में 40 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
यह दुर्घटना खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ। बस पुणे से मुंबई जा रही थी।
दुर्घटना की खबर मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 157
Views Last 30 days : 634
Views This Year : 9315
Total views : 109788
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41