दमोह। मांगज वार्ड नंबर 1 से बीजेपी पार्षद अमित त्यागी पर बीती रात करीब 10.30 बजे छह लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। पार्षद के एक हाथ में तलवार लगने का घाव है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पार्षद पलंदी चौराहा के पास प्यासी मंदिर के पास खड़े थे। तभी आरोपी विष्णु रजक, रवि राय, शिवम कटारे, राजा अहिरवार और शिवम लोहिया ने अचानक आकर तलवार और चाकू से हमला कर दिया।
विष्णु रजक ने अमित के दाएं हाथ पर तलवार से प्रहार किया, लेकिन अमित ने बचाव कर लिया, इस बीच अमित के हाथ में गंभीर घाव आया। आरोपी फिर से प्रहार करने वाले ही थे, इसी बीच मंदिर के पुजारी अरुण दीक्षित ने तुरंत अमित को मंदिर के अंदर खींच लिया। अमित ने बताया कि नगरपालिका के चुनाव में उन्होंने जिसे हराया है। यह उसकी साजिश है। इसलिए उनपर हमले करवाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40