सर्दियों में ज़्यादातर लोग मटर खाना पसंद करते हैं। यद्यपि इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसको खाने से पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने, शरीर को एनर्जी देने, वजन कम करने, शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है, लेकिन कुछ लोगों को मटर खाने के कारण गैस की समस्या हो सकती है।
गैस की समस्या से बचने के लिए मटर कैसे खाएं? इसके लिए विशेषज्ञ बतलाते हैं कि सर्दियों में मटर खाने पर गैस की समस्या से बचने के लिए इसे भिगोकर खाएं।
गैस की समस्या से बचने के लिए मटर का सेवन इनको भिगोकर, उबालकर या भाप में पकाकर खाना फायदेमंद होता है और इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्ञातव्य है कि 100 ग्राम मटर में 5-6 ग्राम प्रोटीन होता है।
अगर आपको गट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो 30 ग्राम लगभग 02 चम्मच मटर से ज़्यादा न खाएं। ये पेट की समस्या होने पर मटर खाने का एक सही पोर्शन है। गट हेल्थ की समस्या रहती है, तो मटर का सेवन करने से बचने की बजाए इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
सावधानियां
पेट से जुड़ी समस्या से परेशान लोगों को मटर का सेवन बेहद सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। मटर का अधिक सेवन करने से बचें। इसके अलावा किसी भी तरह की एलर्जी होने या परेशानी होने पर इसका सेवन न करें।
किसे नहीं खाना चाहिए हरी मटर?
हरी मटर में बहुत से पोषक तत्त्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। लेकिन गैस, कब्ज, अपच, किडनी की समस्या होने या पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को मटर का सेवन करने से बचना चाहिए।
हरी मटर का अधिक सेवन करने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
मटर खाने के क्या फायदे हैं?
मटर का सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, वजन कम करने, स्किन को हेल्दी रखने, शरीर को गर्म रखने, हड्डियों को मज़बूती देने, शरीर को एनर्जी देने और आंखों की रोशनी में सुधार करने में मदद मिलती है।





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 274
Views Last 30 days : 856
Views This Year : 3350
Total views : 103823
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139