संकल्प शक्ति। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं की नशाविरोधी मुहिम सतत जारी है और वे नित्यप्रति अवैध शराब की खेपें पकड़कर, पुलिस को सूचना देकर शराब ज़ब्ती के साथ आरोपियों एवं संलग्न वाहनों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करवा रहे हैं।
इसी क्रम में, दिनांक 25 अक्टूबर को सायंकाल 05:00 बजे दमोह जि़ले के हिण्डोरिया थाने की चौकी बाँदकपुर अन्तर्गत ग्राम पिपरिया के पास खेरमणि तिराहे पर तीन पेटी, मात्रा 100 पाव देशी प्लेन और 50 पाव देशी मसाला शराब पकड़ी गई। आरोपी संदीप राय पुत्र जगदीश राय, निवासी-गाड़ाघाट, थाना-कुमारी, जि़ला-दमोह, होंडा सीडी ड्राम मोटरसाइकिल क्रमांक-एमपी 34, एमएम/ 5398 से शराब लेजा रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों में विक्रय हेतु शराब लेजा रहे थे।
दिनांक 25 अक्टूबर को सायंकला 06:30 बजे सागर जि़ले के गढ़ाकोटा थानान्तर्गत ग्राम अहीर पिपरिया के पास तीन पेटी देशी मसाला शराब पकड़ी गई। आरोपी राजू लडिया, निवासी-पटना, एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 15, एनए/2004 से शराब लेजा रहा था।




























Views Today :
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 830
Views This Year : 3366
Total views : 103839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139