अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक व्यापार के क्षेत्र में बड़ा क़दम उठाने के संकेत दिए हैं। वेनेजुएला के बाद अब अमेरिका के निशाने पर भारत, चीन और ब्राजील आ गए हैं।
ट्रंप ने एक ऐसे विवादित विधेयक को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिसके तहत रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक का भारी टैरिफ लगाया जा सकता है।
लिंडसे ग्राहम का बयान
अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, राष्ट्रपति ट्रंप ने उस विधेयक को हरी झंडी दे दी है, जिस पर मैं लंबे समय से काम कर रहा हूं। इसका मकसद रूस से तेल खरीदने वाले देशों को दंडित करना है। भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।’
यह क़ानून बन सकता है
फिलहाल यह प्रस्ताव क़ानून नहीं बना है। ट्रंप प्रशासन ने विधेयक को समर्थन दे दिया है। अमेरिकी संसद से पारित होना अभी शेष है। अगले सप्ताह संसद में इस पर वोटिंग की संभावना जताई जा रही है।
भारतीय निर्यातकों के लिए चिंता
अगर यह विधेयक क़ानून बनता है, तो भारतीय निर्यातकों के लिए अमेरिकी बाज़ार में टिके रहना बेहद मुश्किल हो जाएगा। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और 500 प्रतिशत टैरिफ लागू होने की स्थिति में दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में गंभीर संकट पैदा हो सकता है।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 124
Views Last 30 days : 826
Views This Year : 8322
Total views : 108795
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8