रीवा। रीवा शहर के बिछिया थाना अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की शाम प्रदुमन साकेत, महाजन टोला से अपनी बाइक पर लक्ष्मणपुर गांव जा रहा था। उसकी बाइक को रास्ते में गड्डी रोड पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर ग्रामीणों ने बिछिया पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस 108 एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल भेजवाया। एसजीएमएच पहुंचे घायल को चिकित्सको ने सजर्री वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। जहां देर रात युवक की मौत हो गई।
गुरुवार की सुबह पोष्टमार्टम कराया गया। मौत की खबर के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने गड्डी रोड में शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। मार्ग बंद होने की जानकारी मिलते ही अफसर पहुंचकर समझाइश दी, तब लोग रास्ते से हटे।





























Views Today : 11
Views Last 7 days : 158
Views Last 30 days : 635
Views This Year : 9316
Total views : 109789
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41