रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जि़ले के धारूहेड़ा कस्बे में पुलिस ने एक बदमाश को देसी कट्टे के साथ गिर$फ्तार किया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए हृ॥-48 सोहना टी-पॉइंट पर खड़ा हुआ था। उसके खिलाफ धारूहेड़ा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, धारूहेड़ा सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि राजस्थान के जि़ला अलवर के थाना मांढण के अधीन आने वाले गांव सांतो निवासी विकास उर्फ गोलू हृ॥-48 सोहना टी-पॉइंट धारूहेड़ा रोड पर खड़ा हुआ है। उसके पास देसी कट्टा है और वारदात करने वाला है।
सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दबिश दी तो विकास पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा करके उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी ली तो जेब से देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी रेवाड़ी शहर के साधुशाह नगर में किराए पर रहता है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है और धारूहेड़ा में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।



























Views Today : 18
Views Last 7 days : 166
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9298
Total views : 109771
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165