गर्मियों में डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान तला-भूना या मसालेदार खाने से पाचन खराब होजाता है। इसलिए गर्मियों में हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में शरीर डिहाइड्रेट भी होजाता है। इसलिए ऐसे में ज़्यादा तरल पदार्थों जैसे कि जूस, दही और नारियल पानी का सेवन किया जाता है। इसी तरह गर्मियों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है छाछ। इसे दही से तैयार करने के कारण इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत देते हैं।
खाना पचाने में मदद करे : गर्मियों में कई बार खाना बहुत भारी होजाता हैं। ऐसे में एक गिलास छाछ लेने से खाना जल्दी पचाने में मदद मिलती है। यह खाने के बाद भारीपन, एसिडिटी या उल्टी आने जैसी हर समस्या से राहत देता है। छाछ में हींग, जीरा, और पुदीना मिलाकर पीने से खाना अच्छी तरह पच जाता है।
शरीर को पहुंचाता है ठंडक : गर्मियों के मौसम में ज़्यादा खाना नहीं खाना चाहिए, बल्कि आप एक गिलास छाछ पी सकते हैं। छाछ आपके शरीर को ठंडक पहुँचायेगा।
पाचन की समस्याओं से राहत दे : गर्मियों में हमें पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे-अपच, ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज होने लगती हैं, लेकिन खाने के साथ छाछ लेने से आपको काफी राहत मिल सकती है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
घर पर इस तरह बनाएं छाछ : एक कप ठंडी दही में थोड़ा पानी मिलाएं। अब इसमें भूना हुआ जीरा और हींग मिला देंं। स्वाद के लिए इसमें काला नमक और थोड़ा सूखा हुआ पुदीना भी डाल सकते हैं। अब आपकी छाछ तैयार है, इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
ध्यान रखें कि आप एक दिन में 2 से 3 गिलास से ज़्यादा छाछ न लें, क्योंकि इससे शरीर को नुकसान हो सकता है।




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 924
Views Last 30 days : 1577
Views This Year : 10580
Total views : 111053
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8