भोपाल। नजीराबाद थाना इलाके की परसोरा घाटी में शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पीछे बैठी बाइक चालक की बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई।
नजीराबाद थाना प्रभारी एचएस वर्मा के अनुसार, 42 वर्षीय इमरत सिंह गुर्जर ग्राम भोजपुरा में रहता था। शुक्रवार को उसके परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। शाम को इमरत अपने साथ बहू भगवती बाई को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। शाम करीब पाँच बजे वे लोग परसोरा घाटी से गुजर रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे इमरत और उसकी बहू बाइक से उछलकर दूर जा गिरे व गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बैरसिया अस्पताल ले जाया गया। वहां चेक करने के बाद डॉक्टर ने इमरत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं भगवती बाई का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार को जज़ब्त करके कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 924
Views Last 30 days : 1577
Views This Year : 10580
Total views : 111053
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8