कोलकाता। संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद अब पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआइए की टीम पर हमला किया गया। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशानुसार एनआइए टीम शनिवार को जांच के लिए पहुंची थी। आरोप है कि जांचकर्ताओं की कार में तोडफ़ोड़ की गई।
एनआइए का कहना है कि दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर हमला किया गया। एनआइए के अधिकारी इलाके में हुए विस्फोट की जांच के लिए भूपतिनगर गए थे। जब एनआइए दो लोगों को पकड़कर ले जा रही थी, उसी समय ग्रामीणों ने दोनों की रिहाई की मांग करते हुए एनआइए की गाड़ी को घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। खबर है कि एनआइए के दो अधिकारियों को चोटें लगी हैं
पुलिस के अनुसार, एनआइए अधिकारी 2022 के बम विस्फोट मामले की जांच के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि एनआइए अधिकारियों की एक टीम ने शनिवार की सुबह मामले के संबंध में दो लोगों को गिर$फ्तार किया और वे कोलकाता वापस जा रहे थे, तभी वाहन पर हमला हुआ।




























Views Today : 22
Views Last 7 days : 124
Views Last 30 days : 853
Views This Year : 8244
Total views : 108717
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8