मौदहा, हमीरपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी द्वितीय रविवार को पांडव गेस्ट हाउस, मौदहा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। प्रारंभ में ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे प्रिंश कुशवाहा जी और अजय शिवहरे जी ने लगवाए।
समापन बेला पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा जी ने कहा कि ‘पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता समाज को नशामुक्त बनाने के लिए दिन-रात जनजागरण में लगे हुए हैं। नशे के कारण आज लाखों-लाख परिवार बरबादी के कगार पर पहुंच चुके हैं, बहन-बेटियां परेशान हैं और देश के युवा पतन के मार्ग पर जा रहे हैं। उस पतन को रोकने के लिए आइए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से जुड़ें और समाज को जागरूक करें।’ बहन कोमल जी ने कहा कि ‘जब-जब समाज में परिवर्तन हुआ है, हमेशा नारीशक्ति का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। अत: सभी माँ-बहन भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा चलाए जा रहे युगपरिवर्तन के कार्य में सहभागी बनें।’
अंत में संगठन के तहसील शाखा के अध्यक्ष राकेश कुशवाहा जी ने कार्यक्रम में आये हुये सभी लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अनिल संगर जी ने किया।




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 924
Views Last 30 days : 1577
Views This Year : 10580
Total views : 111053
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8