हमीरपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी पातालेश्वर महादेव मंदिर, हमीरपुर में महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे वासु शिवहरे जी और सृष्टि तिवारी जी ने लगवाए।
इस अवसर पर संगठन के तहसील शाखा-हमीरपुर की सह सचिव आराधना विश्वकर्मा जी ने कहा कि ‘माँ’-गुरुवर से केवल भक्ति, ज्ञान और आत्मशक्ति की कामना करें, क्योंकि इनमें सबकुछ समाहित है। जिसे ये तीनों मिल जाएं, उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी जी ने कहा कि यदि आपको भक्ति मिल जाए, तो इसमें जो शांति मिलती है, वह किसी से छिपा हुआ नहीं है। सदगुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का चितंन है कि एक बार ज्ञानी भटक सकता है, लेकिन भक्त कभी नहीं भटक सकता।
पार्टी के जिलाध्यक्ष अनंतराम शिवहरे जी और युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
अंत में हरीओम योगभारती जी ने महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति कुशवाहा जी ने किया !




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 924
Views Last 30 days : 1577
Views This Year : 10580
Total views : 111053
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8