देवास/सोनकच्छ। इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर सड़क हादसों को लेकर डेंजर जोन में शामिल सोनकच्छ बायपास क्षेत्र में बिजासन माता मंदिर के पास शनिवार देर रात लगभग 2.30 बजे सड़क हादसा हो गया। भोपाल से इंदौर की ओर जा रही यात्री बस यूपी 83 बीटी 1016 ट्रक के पीछे से टकरा गई। जोरदार टक्कर से बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार करीब 11 यात्री घायल हो गए, इनमें से चार को अधिक चोट आई है।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, डायल 100, एंबुलेंस वाहन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि सोनकच्छ बायपास और उसके आसपास के कुछ किलोमीटर के दायरे में सड़क हादसों के करीब तीन से चार डेंजर जोन है, जहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं और बसें भी पलटती रहती है।




























Views Today : 15
Views Last 7 days : 117
Views Last 30 days : 846
Views This Year : 8237
Total views : 108710
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.30