डिंडौरी । मध्यप्रदेश के डिंडौरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल होगए। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
दुर्घटना के बाद रात में पुलिस तक जानकारी विलंब से पहुंची, इसी के चलते लगभग डेढ़ घंटे घायल मौके पर ही तड़पते रहे। लगभग 04 बजे सुबह घायलों को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा लाया गया। 20 घायलों में एक की हालत ज़्यादा गंभीर होने से उसे जबलपुर रेफर किया गया है।
हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
घटना में मुख्यमंत्री द्वारा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के साथ ही घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 267
Views Last 30 days : 1272
Views This Year : 7082
Total views : 107555
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31