जबेरा, दमोह। हर माह की भांति फरवरी माह में भी प्रथम रविवार को कृषि उपजमंडी, जबेरा, जि़ला-दमोह में मासिक महाआरतीक्रम भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में सम्पन्न किया गया।
समापन बेला में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष मालती ठाकुर जी ने कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ”आज के बच्चे ही देश का भविष्य बनेंगे, अत: उन्हें बचपन से ही अच्छे संस्कार देना हमारा प्रथम कर्तव्य है। बच्चों को धर्म-अध्यात्म से परिपूर्ण वातावरण दें, जिससे वे चेतनावान् बन सकें।
पार्टी के जि़ला उपाध्यक्ष देवी सिंह जी ने कहा कि ”जब तक हमारे देश में गायों का सम्मान नहीं होगा, तब तक हम सच्चे हिंदू कहलाने के योग्य नहीं है। हिंदूधर्म में गाय को माता कहा गया है, लेकिन वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि वही गाय माता भूखी-प्यासी इधर-उधर भटकती रहती हैं। शेर-चीतों व अन्य वन्यपशुओं के लिए, तो अभ्यारण्य बनाए गए हैं, लेकिन गाय माता के लिए कोई अभ्यारण नहीं बनाया गया है और गायों के संरक्षण-संवर्धन के प्रति सरकारें उदासीन हैं। यदि सरकारें गायों के संरक्षण-संवर्धन के लिए गौ-अभ्यारण्य बनाने की दिशा में कार्य नहीं करतीं, तो भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जनान्दोलन के लिए बाध्य होगी।
संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष वृंदावन सींग जी, संगठन के जि़ला सचिव पर्वत सिंह जी और संगठन के जि़लाध्यक्ष डॉ. सुजान सिंह जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे। अंत में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह जी ने आए हुए भक्तों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र योगभारती जी और लखन रैकवार जी ने किया।





























Views Today : 34
Views Last 7 days : 926
Views Last 30 days : 1579
Views This Year : 10582
Total views : 111055
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8