वजन घटाने के लिए नियमित दैनिक कैलोरी इनटेक से 200-300 कम कैलोरी का सेवन करने की ज़रूरत होती है। कैलोरी डेफिसिट में रहने से ही आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। वजन घटाने के लिए बहुत से लोग एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं। यह तेजी से वजन घटाने में कई तरह से मदद करता है। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि वजन घटाने में सेब का सिरका कैसे मदद करता है और तेजी से वजन घटाने के लिए इसका कैसे सेवन करना चाहिए? इसी बारे में आपको यहाँ जानकारी दी जा रही है।
जब वजन घटाने की बात आती है, तो इसके लिए कम कैलोरी का सेवन करना बहुत ज़रूरी है। इसमें एप्पल साइडर विनेगर आपकी मदद करता है। इसे पीने से आपको भूख को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह तृप्ति या पेट भरा महसूस करने की भावना को बढ़ावा देने में मदद करता है। कुछ छोटे अध्ययनों में यह बात सामने भी आई है कि सेब का सिरका पीने से भूख कम करने में मदद मिलती है। भूख दबाने के लिए इसे प्रभावी दिखाया गया है। अध्ययन में यह भी पाया गया है कि एप्पल साइडर विनेगर पीने से शरीर की चर्बी को कम करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से पेट की चर्बी को कम करने में भी बहुत मदद मिल सकती है।
आप गर्म पानी में 1-2 चम्मच (15-30 एमएल) एप्पल साइडर विनेगर सुबह के समय इसका सेवन कर सकते हैं। आप भोजन से 30 मिनट पहले भी इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचें।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31