शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जि़ले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने पांच वर्षीय भतीजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और अपनी भाभी को घायल कर दिया, क्योंकि उसने उसे अपने घर में तंबाकू नहीं दिया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ब्यौहारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरकछ गांव में शनिवार रात हुई इस घटना के लिए पुलिस ने आरोपी रमला कोल (30) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रमला कोल ने अपने बड़े भाई की पत्नी सुक्खी बाई (35) से तंबाकू मांगा था, लेकिन उसने यह कहते हुए उसके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया कि उसके पास घर पर तंबाकू नहीं है। इससे नाराज़ होकर आरोपी रात करीब 11 बजे महिला के घर में घुस गया और सोते समय महिला और उसके बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौके से भाग गया। हमले में लड़के की मौत हो गई, जबकि महिला घायल हो गई, जिसका इलाज चल रहा है। आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 212
Views Last 30 days : 673
Views This Year : 9265
Total views : 109738
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8