नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जि़ले में नक्सलियों ने एक बार फिर से आतंक मचाने का कार्य किया है। नक्सलियों ने शुक्रवार को यहां पुल निर्माण में लगे वाहन ट्रैक्टर, पानी टैंकर और कई मशीनों को आग के हवाले कर दिया।
आगजनी की घटना के बाद नक्सली एक मज़दूर की एक बाइक भी चुरा ले गए। बताया जा रहा है कि 50 हथियार बंद नक्सली घटनास्थल पर पहुंचे थे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। यह घटना नारायणपुर के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के जिवलापदर गांव की है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की सर्चिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 212
Views Last 30 days : 673
Views This Year : 9265
Total views : 109738
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8