नई दिल्ली। विदेशी विश्वविद्यालयों के सहयोग से ऑनलाइन डिग्री देने वाली एडटेक कंपनियों और कॉलेजों के विरुद्ध विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। यूजीसी ने दोहराया है कि ऐसी सभी डिग्री अवैध होंगी।
छात्रों को भी सतर्क किया है कि वे इस प्रकार के पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला न लें। यूजीसी ने नोटिस में कहा कि कोई भी विदेशी उच्च शिक्षण संस्थान आयोग की पूर्व मंजूरी के बिना भारत में कोई भी पाठ्यक्रम पेश नहीं कर सकता है।
यूजीसी के सचिव मनीष जोशी ने कहा है कि यूजीसी के संज्ञान में आया है कि कुछ एडटेक कंपनियां विदेशी विश्वविद्यालयों और संस्थानों के साथ मिलकर ऑनलाइन डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रम पेश करने को लेकर समाचार पत्रों, इंटरनेट मीडिया और टेलीविजन के जरिये विज्ञापन दे रही हैं। ऐसी किसी डिग्री को यूजीसी की मान्यता नहीं होगी। ऐसे मामलों में दोषी सभी एडटेक कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।




























Views Today : 62
Views Last 7 days : 184
Views Last 30 days : 747
Views This Year : 8518
Total views : 108991
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.134