महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी तृतीय रविवार को अम्बे पैलेस, परमानन्द चौक, महोबा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में गुरुवर व माता भगवती के जयकारे क्रमश: श्रीमती किरन कुशवाहा जी व कु संध्या कुशवाहा जी ने लगवाए।
समापन अवसर पर श्रीमती आशा कुशवाहा जी ने कहा कि ”हर युग में समाज के परिवर्तन में नारीशक्ति का योगदान रहा है, अत: बहनों को इस धर्मयुद्ध में आगे बढ़कर आना होगा।ÓÓ टीम प्रमुख पूरनलाल कुशवाहा जी ने कहा कि ”युवा देश की रीढ़ है़, अत: युवाओं को नशे से दूर रहते हुए राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करें, जिससे सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण हो सके।ÓÓ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की शाखा हमीरपुर के जि़लाध्यक्ष अनन्तराम शिवहरे जी ने कहा कि ”गुरुवरश्री के द्वारा प्रदत्त तीनों धाराओं के प्रति हमें निष्ठा, विश्वास और तन-मन-धन से समर्पित रहना है।ÓÓ भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़लाध्यक्ष श्री अनुपम त्रिपाठी जी ने कहा कि ”कलिकाल का भयावह वातावरण है और अनीति अन्याय अधर्म चरम पर है, हम माता जगदम्बे की साधना-आराधना करते हुए इस भयावहता से बच सकते हैं।ÓÓ
अंत में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़ला महासचिव गोविन्द कुशवाहा जी ने उपस्थित सभी जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल प्रजापति जी ने किया।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 268
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7083
Total views : 107556
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31