ग्वालियर। मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद नगर निगम के अमले ने खुले में मांस और मछली बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की। इस दौरान शहर के चार विधानसभा क्षेत्रों में घूमकर निगम के अमले ने मांस विक्रेताओं पर जुर्माने की कार्रवाई की। इसके साथ ही पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दीनदयाल नगर में नाले पर अतिक्रमण कर बनाई गईं अस्थायी दुकानों पर जुर्माना लगाने के साथ ही उन्हें ढहाने की कार्रवाई की गई। निगम के अमले ने साढ़े पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।




























Views Today : 58
Views Last 7 days : 180
Views Last 30 days : 743
Views This Year : 8514
Total views : 108987
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.134