नई दिल्ली। संसद हमले की 22वीं बरसी पर 13 दिसम्बर को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दो युवक विजिटर्स गैलरी से नीचे कूद गए। उन्होंने स्प्रे किया, जिससे सदन में पीला धुआं फैल लगा और भगदड़ मच गई। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को गिर$फ्तार कर लिया। उनके नाम सागर शर्मा और डी. मनोरंजन हैं। इस पूरे मामले में 06 लोग शामिल थे, जिसमें चार को गिर$फ्तार कर लिया गया है और शेष दो लोगों की तलाश जारी है।
गौरतलब है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने संसद पर हमले की धमकी दी थी। उसने कहा था कि 13 दिसंबर या इससे पहले संसद की नींव हिला देंगे। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस अलर्ट पर थी। फिर भी पाँच लेयर सुरक्षा तोड़कर लोकसभा में प्रदर्शनकारी घुस गए और हंगामा करने लगे। दरअसल, पुराने संसद भवन पर 13 दिसंबर 2001 को पाँच आतंकियों ने हमला किया था। इसमें दिल्ली पुलिस के पाँच जवानों समेत नौ लोगों की मौत हुई थी।




























Views Today : 41
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 1586
Views This Year : 10589
Total views : 111062
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8