देहरादून। टेलीग्राम टास्क साइबर ठगी का सबसे बड़ा ज़रिया बन गया है। लालच और ज़्यादा मुनाफे के चक्कर में फंसकर पढ़े लिखे लोग लाखों रुपये गंवा रहे हैं। शातिर ठग टेलीग्राम के ज़रिए लोगों से संपर्क करते हैं।
इसके बाद लिंक शेयर करके ज़्यादा लाइक और शेयर करने का टास्क देते हैं। बदले में कुछ कमाई भी करवाते हैं और आपके बैंक खातों में ट्रांसफर भी करते हैं। बस यहीं से आपका लालच आपको उनके जाल में फंसा देता है।
पहले आपको वीडियो लाइक और शेयर करने का भुगतान किया जाता है। भरोसा जीतने के बाद आपसे निवेश कराकर कुछ टास्क दिया जाता है। आपकी रकम भी बढ़ती हुई दिखाएंगे और बाद में झांसे में लाकर आपके खाते से सारी रकम उड़ा दी जाती है।




























Views Today : 41
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 1586
Views This Year : 10589
Total views : 111062
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8