सर्दियों का मौसम है। इन दिनों बाज़ार में बहुत ही पौष्टिक और सेहत के लिए लाभकारी फूड्स देखने को मिलते हैं। जो लोग दुबले-पतले होते हैं और वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे होते हैं, उनके लिए भी यह मौसम बहुत अच्छा होता है। क्योंकि, इस मौसम में ऐसे कई फूड्स मिलते हैं, जो कैलोरी से भरपूर होते हैं और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही, इस दौरान अगर आप गर्म तासीर वाले फूड्स का सेवन अधिक करते हैं, तो भी इसके आपकी सेहत को कोई नु$कसान नहीं पहुंचता है, बल्कि ये आपको ठंड के मौसम में गर्म रखने में मदद करते हैं। शकरकंद को सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है। शकरकंद में कई ज़रूरी पोषकतत्त्व होते हैं-जैसे विटामिन बी, सी, डी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कोलीन के साथ ही डाइट्री फाइबर। इसके अलावा, शकरकंद में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ये सभी गुण इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। जो लोग वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए शकरकंद का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
शकरकंद कैसे खाएं?
वजन बढ़ाने के लिए आप कई तरह से शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। आप शकरकंद को भूनकर या उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इसकी प्यूरी और सूप आदि बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। जिसमें आप कुछ अन्य हाई कैलोरी फूड्स भी शामिल कर सकते हैं।
शकरकंद का लाभ लेने के लिए इसके सेवन का सबसे अच्छा समय है लंच टाइम। हालांकि, आप सुबह खाली पेट और शाम के स्नैक्स में भी शकरकंद का सेवन कर सकते हैं।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 248
Views Last 30 days : 1263
Views This Year : 7105
Total views : 107578
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23