नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से आयकर विभाग को 200 करोड़ से अधिक रुपए मिले हैं। आयकर विभाग को नोटों को गिनवाने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ीं। आयकर विभाग ने झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में छापामार कार्रवाई की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयकर विभाग की कार्रवाई पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि जनता से लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर छापमार कार्रवाई की। इस दौरान परिसरों में आयकर विभाग अलमारियों में 200 करोड़ रुपये से ज़्यादा की नगदी मिली। आयकर विभाग को यह ओडिशा के कई स्थानों पर छापेमारी के दौरान मिली है।




























Views Today : 16
Views Last 7 days : 256
Views Last 30 days : 1271
Views This Year : 7113
Total views : 107586
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23