हमीरपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को पातालेश्वर महादेव मंदिर, हमीरपुर में महाआारतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे बहन नंदिनी कुशवाहा जी और बहन आयुषी पाठक जी ने लगवाये।
समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, युवा मोर्चा की जि़ला उपाध्यक्ष प्रीति कुशवाहा जी ने कहा कि ”परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महारा की भविष्यवाणी है कि एक समय ऐसा आएगा, जब इस भूतल पर भगवती मानव कल्याण संगठन के समकक्ष अन्य कोई संगठन नहीं होगा। पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम विश्व की धर्मधुरी कहलायेगा और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का कोई शक्ति साधक या शक्ति साधिका के हाथों से दिल्ली के लालकिले में ध्वजारोहण होगा। अत: हम सभी को इन तीनों धाराओं के साथ $कदम से $कदम मिलाकर चलने की ज़रूरत है!ÓÓ पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गौतम जी ने कहा कि ”आज नशे के कारण घर के घर बर्बाद हो रहें हैं, सरकारें शराब की दुकान खोलकर समाज को शराबी बना रही हैं। आज हमारी माँ-बहनें शराबियों से परेशान है। आज आवश्यकता है समाज को जागरूक होने की और नशे जैसी बुराई को दूर करने की। आप लोग गाँव-गाँव जाकर लोगों को भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा से अवगत करायें और 05, घंटे एवं 24 घंटे के श्री दुर्गा चालीसा का अखण्ड पाठ करवायें, जिससे समाज में परिवर्तन आ सके।ÓÓ
अंत में पार्टी के जि़लाध्यक्ष अनंतराम शिवहरे जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन टीम प्रमुख स्नेहलता राजपूत जी ने किया।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 130
Views Last 30 days : 725
Views This Year : 8456
Total views : 108929
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243