कुरुक्षेत्र, हरियाणा। भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय महासचिव अजय अवस्थी जी के नेतृत्व में दिनांक 02 दिसम्बर 2023 को नशामुक्त परिवार, खुशहाल भारत तथा मानवता की सेवा, धर्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा के लक्ष्य को लेकर कुरुक्षेत्र में नशामुक्त जनजागरण सद्भावना यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कुरुक्षेत्र के सैनी समाज भवन से थीम पार्क तक गई। सद्भावना यात्रा में संगठन के लगभग पाँच हज़ार कार्यकताओं के साथ समाज के सभी जाति, धर्म, सम्प्रदाय के लोग सम्मिलित हुए।
मालूम हो कि धर्मसम्राट् युग चेतना पुरुष सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा पूरे देश में नशामुक्त, मांसाहारमुक्त, चरित्रवान् समाज के निर्माण हेतु जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है और अभी तक 20 लाख से अधिक लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करके उन्हें नशामुक्त बनाया जा चुका है।





























Views Today : 29
Views Last 7 days : 127
Views Last 30 days : 722
Views This Year : 8453
Total views : 108926
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243