नई दिल्ली। नेपाल में शुक्रवार की रात 11:32 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 128 लोगों के मौत और कई लोगों के घायल होने की ख़्ाबर है। नेपाल में दो जि़ले सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं। इनमें रुकुम पश्चिम में 36 और 92 लोगों ने जाजरकोट में जान गंवाई।
भूकंप का असर भारत में भी देखने को मिला। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और बिहार की राजधानी पटना में झटके महसूस किए गए। भारत में भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नु$कसान की खबर नहीं है।
म.प्र. के कई जिलों में भूकंप
मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और रीवा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रदेश के आगर मालवा और मुरैना जि़ले के कुछ हिस्सों में भी धरती में कंपन महसूस किया गया। शुरुआती जानकारी में प्रदेश में किसी तरह के नु$कसान की सूचना नहीं है।




























Views Today : 45
Views Last 7 days : 937
Views Last 30 days : 1590
Views This Year : 10593
Total views : 111066
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8