औषधीय गुणों से भरपूर पीपल का पेड़ सबसे ज़्यादा ऑक्सीजन देने वाला पेड़ है। पीपल के पेड़ की छाल का इस्तेमाल कई बीमारियों का उपचार करने में किया जाता है। पीपल स्किन की समस्याओं जैसे फोड़े-फुंसी और बालतोड़ जैसी परेशानियों का बेहतरीन उपचार है। पीपल के पत्तों का इस्तेमाल उसका रस निकालकर किया जाए तो गैस और कब्ज की बीमारी का भी उपचार होता है।
पीपल के पत्ते के लगातार चबाने से तनाव दूर होता है और बॉडी हेल्दी रहती है। पीपल के पत्ते को पीसकर एक महीने तक पीने से याददाश्त तेज़ होती है।
बालतोड़ का इलाज
यदि आपके पैरों या हाथों के बाल टूटकर उसपर घाव होता है, तो उसके लिए पीपल बहुत उपयोगी है। बालतोड़ पर पीपल का दूध लगाने से जल्दी ठीक होजाता है। पीपल की छाल को पानी में घिसकर फोड़े में लगाने से फोड़े जल्दी ठीक होजाते हैं।
स्किन की समस्याओं को करे दूर
कुछ लोगों को स्किन की समस्याएं बेहद परेशान करती है। ऐसे लोग पीपल की छाल को 20 ग्राम कूटकर 200 ग्राम पानी में उबालें और एक चौथाई रहने पर छानकर सुबह पी लें स्किन की समस्याओं से निजात मिलेगी। दाद, खाज, खुजली में पीपल के पत्तों को खाने से या इसका काढ़ा बनाकर पीने से फायदा होगा।
कब्ज और गैस की समस्या का उपचार
पीपल के पत्तों का इस्तेमाल कब्ज और गैस की समस्या का उपचार करने में किया जाता है। इसे पित्त नाशक भी माना जाता है, इसलिए पेट की समस्याओं में इसका इस्तेमाल बेहद फायदेमंद है।
स्किन में लाता है निखार
स्किन की रंगत में निखार लाने के लिए पीपल की छाल बेहद असरदार है। पीपल की छाल या इसके पत्तों का प्रयोग करके स्किन की झुर्रियों को कम किया जा सकता है।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 268
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7083
Total views : 107556
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31