पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जि़ले में शनिवार की सुबह एक ट्रेन में अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक यात्री ने सोशल मीडिया पर ट्रेन के अंदर आतंकवादी होने की $गलत सूचना शेयर की।
दरअसल, जयपुर-बांद्रा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि ट्रेन में साधु के भेष में चार आतंकवादी घुस आए हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ट्रेन में पहुँच गई।
रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से ट्रेन की गहन जांच की गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन के अंदर मौजूद चारों साधुओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। वे जयपुर से पालघर के वाडराई के आश्रम जा रहे थे। हम उस यात्री की तलाश कर रहे हैं, जिसने आतंकवादियों के बारे में पोस्ट शेयर किया था, जिससे इतनी दहशत फैल गई।




























Views Today :
Views Last 7 days : 906
Views Last 30 days : 1560
Views This Year : 10593
Total views : 111066
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8