भोपाल। राजधानी में कन्याभोज के बहाने दो बच्चियों को अगवा करने वाली आरोपित अर्चना सैनी का गिरोह दिल्ली की डॉक्टर सीमा के द्वारा चलाए जाने की खबर पाकर पुलिस ने एसआइटी बनाकर एक टीम को दिल्ली भेज दिया है। टीम अर्चना को भी साथ में ले गई है, जिससे डॉक्टर को पकडऩे में आसानी हो। बताया जा रहा है कि मुंबई, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली में सीमा के संपर्क में ऐसे कई लोग हैं, जो इस धंघे से जुड़े हुए हैं।
इधर, पुलिस को अर्चना के पति की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। उसके खाते से अर्चना के खाते में भी पैसे आ रहे थे। पुलिस ने भोपाल में अर्चना के घर की फिर से तलाशी ली, तो अधिकांश सामान गायब थे। पुलिस मानवतस्करी के आरोप में अर्चना सैनी (39), उसका लिवइन पार्टनर निशांत स्वामी (31), बेटा सूरज सैनी (19) और उसकी महिला मित्र मुस्कान बानो को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को डीसीपी रियाज इकबाल ने मामले का लिंक अंतरराष्ट्रीय तस्करों के साथ जुडऩे पर जांच विशेष दल को सौंप दिया।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 653
Views This Year : 8342
Total views : 108815
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.250