बनियापुर (सारण)। सारण के बनियापुर थाना में जब्त डीजे और ट्रैक्टर को जबरन ले जाने के मामले में महराजगंज लोक सभा के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सांसद के अलावा ट्रैक्टर मालिक, डीजे संचालक सहित अन्य 17 के विरुद्ध अपर थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार दुर्गा जी के मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस द्वारा एक जुलूस में शामिल डीजे से लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया था। वह अनुज्ञप्ति के शर्तों का उल्लंघन कर रहा था। उसे थाना में लाकर रखा गया था।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 653
Views This Year : 8342
Total views : 108815
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.250