कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राशन वितरण घोटाला मामले में टीएमसी नेता पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को शुक्रवार की सुबह शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। मल्लिक की गिरफ्तारी जांच एजेंसी द्वारा कोलकाता के बाहरी इलाके साल्ट लेक में उनके आवास पर तलाशी लेने के एक दिन बाद हुई है।
मालूम हो कि यह घोटाला सार्वजनिक वितरण प्रणाली और कोविड लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न वितरण में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। मल्लिक वर्तमान में राज्य के वनमंत्री हैं। हालांकि, इससे पहले वह खाद्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 909
Views Last 30 days : 1563
Views This Year : 10596
Total views : 111069
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8